फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL in Kumaon

दो सालों से लटका टॉवर निर्माण का कार्य अब विधायक निधि से होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BSNL in Kumaon
अल्मोड़ा। बीएसएनएल मंडल के तहत तहसील मुनस्यारी (पिथौरागढ़) के समकोट गांव में लंबे समय से अटका टॉवर निर्माण कार्य अब जल्द शुरू हो सकेगा। बजट के अभाव में रुका यह कार्य अब विधायक निधि से किया जाएगा। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने इसकी घोषणा की है। कुल 53 लाख रुपये से दिसंबर तक कार्य पूरा होने के बाद से क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समकोट में 2018 में टॉवर निर्माण को स्वीकृति मिली थी। टॉवर बनाने के लिए 20-25 दिन फाउंडेशन निर्माण कार्य चला, लेकिन धन न मिल पाने के कारण काम रुक गया। धन के अभाव में रुके कार्य को शुरू कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कई बार अपने स्तर से भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दो साल बाद अब टॉवर का कार्य विधायक निधि से शुरू हो सकेगा। इसके लिए क्षेत्र के विधायक धामी ने अपनी निधि से 26 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे टॉवर के फाउंडेशन से लेकर टॉवर लगाने तक का काम हो सकेगा। इसके अलावा भी कनेक्टिविटी के लिए 27 लाख रुपये और खर्च होगा, जिसे बीएसएनएल अपने बजट से करवाएगा। कुल 53 लाख रुपये के खर्च में 15 लाख रुपये के तकनीकी उपकरण खरीदे जाएंगे जबकि रेडियो लिंक के लिए चार लाख रुपये चाहिए। टावर चालू होने पर समकोट क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को संचार सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने अपनी निधि से 26 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यदि समय पर धन मिल गया तो अगले माह से टॉवर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौसम अनुकूल रहा तो दिसंबर या फिर जनवरी तक टॉवर तैयार कर सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके गुप्ता, महाप्रबंधक, बीएसएनएल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed