{"_id":"7d92b9b9d4562f13080e5893cd97e60f","slug":"bsnl-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की संचार सेवा छह घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की संचार सेवा छह घंटे ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बीएसएनएल की मोबाइल, लैंड लाइन और इंटरनेट सेवा फिर छह घंटे ठप रही। संचार सेवा सुबह करीब आठ बजे बाधित हुई थी, जो दोपहर बाद दो बजे बहाल हुई इस दौरान अन्य लोगों के साथ ही तहसील में प्रमाण पत्र बनाने आए लोगों की खासी फजीहत हुई। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कफड़ा के निकट तथा बसभीड़ा में सड़क निर्मार्ण कार्य के चलते ओएफसी कटने से व्यवधान हुआ था।