फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL communication service in Almora stopped for 20 hours

Uttarakhand: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की संचार सेवा 20 घंटे ठप, दूसरी कंपनी का सिम लगाकर जाना अपनों का हाल

Thu, 07 Aug 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Aug 2025 05:23 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा 20 घंटे धड़ाम रही। लोगों का एक दूसरे से घंटों संपर्क कटा रहा। ऐसे में सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
BSNL communication service in Almora stopped for 20 hours
बीएसएनएल

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा 20 घंटे धड़ाम रही। लोगों का एक दूसरे से घंटों संपर्क कटा रहा। ऐसे में सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं मोबाइल फोन में सिग्नल गायब होने से छात्र-छात्राओं, व्यापारी, दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे ओएफसी कटने से बीएसएनएल की लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। 20 घंटों तक सेवा पूरी तरह ठप रही। इससे बीएसएनएल के 60 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। इंटरनेट नहीं चलने से लोगों के स्मार्ट फोन शोपीस बने रहे। ऐसे में लोगों ने दूसरी कंपनियों को सिम लगा कर किसी तरह अपनों का हाल जाना। साइबर कैफे में भी घंटों इंतजार के बाद भी संचार सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो लोग बैरंग घरों को लौटे। बीएसएनएल का घंटों साथ नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

हल्द्वानी मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से बीएसएनएल की ओएफसी केबल कट गई थी। इससे बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। केबल के पास मलबा आने इससे उन्हें जोड़ने में अधिक समय लग गया। बृहस्पतिवार दो बजे संचार सेवा बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएन रावत, डीजीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed