{"_id":"3bc06a1cea8fa32b1e533b59a93fe4cd","slug":"bsnl-cable-box-installed-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के केबिल बाक्स में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के केबिल बाक्स में लगाई आग
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात अराजक तत्वों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर बीएसएनएल लैंडलाइन की केबिल बाक्स (कैबिनेट पीलर) आग के हवाले कर दीं। इससे चिलियानौला, गनियाद्योली आदि क्षेत्रों में लैंडलाइन की संचार सेवा पूरी तरह से बंद हो गई हैं। कर्मचारी इन बाक्सों की मरम्मत में जुटे हैं। पांच दिन बाद संचार सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम की लैंडलाइन फोन सेवा के केबिल बॉक्स सड़कों के किनारे लगे हुए हैं। टिन से बने डब्बों में तारों को संजाल है। बृहस्पतिवार की रात अराजक तत्वों ने एनसीसी मैदान और गनियाद्योली सड़क किनारे लगे बॉक्स खोले और इनके अंदर पिरूल भरकर आग लगा दी। जिसके चले बॉक्स राख हो चुके हैं। तार तो पूरी तरह से जले गए हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते पूरे क्षेत्र की लैंडलाइन संचार सेवाएं बंद हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इन्हें ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं, पांच दिन बाद ही सेवा बहाल होने की उम्मीद है। एसडीओ डीएस मेहरा ने बताया कि दो कैबिनेट पीलर आग के हवाले किए गए हैं, अज्ञात तत्वों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन