फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Brother and Sister Duo Heads For COP27 At Egypt

जन्मेजय और स्निग्धा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कॉप 27 में हिस्सा लेने हुए रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brother and Sister Duo Heads For COP27 At Egypt
स्निग्धा तिवारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के जन्मेजय तिवारी और नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी छह से 18 नवंबर तक मिस्र के शर्म-अल-शेख में हो रहे यूएनएफसीसीसी के सीओपी-27 में हिस्सा लेंगे। दोनों भाई बहन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क ऑफ क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (यूएनएफसीसी) की ओर से आयोजित पार्टियों के सम्मेलन के 27वें संस्करण में (सीओपी-27) जलवायु परिवर्तन पर अपनी राय रखेंगे। शुक्रवार को दोनों नई दिल्ली से मिस्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शर्म-अल-शेख रवाना होने से पहले जन्मेजय और स्निग्धा ने कहा कि लगातार दूसरी बार सम्मेलन में प्रतिभाग करना गौरव की बात है। सम्मेलन में पहुंच रहे दुनिया के अन्य देशों के युवाओं के साथ मिलकर वैश्विक समस्या के हल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एकजुटता से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जन्मेजय ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए पर्यावरणीय न्याय सामाजिक न्याय के बिना पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए सरकारों के साथ समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक प्रयास जरूरी हैं। दोनों ने कहा कि सम्मेलन में भारत जैसे विकासशील देशों की समस्याओं को भी सामने लाने का प्रयास करेंगे। स्निग्धा और जन्मेजय उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और उनकी पत्नी स्व. मंजू के बेटे और बेटी हैं। दोनों भाई-बहनों ने 2021 में भी ग्लास्गो में हुए कॉप-26 में भागीदारी की थी।

जन्मेजय तिवारी।

जन्मेजय तिवारी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed