{"_id":"5766d35e4f1c1bbd4f11bebc","slug":"broken-urinal-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शौचालय का दरवाजा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शौचालय का दरवाजा तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में तोड़ा मूत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर की सफाई व्यवस्था पहले से ही चरमरा रही थी, अब रही सही कसर अराजक तत्वों ने पूरी कर दी है। शनिवार की रात्रि अराजक तत्वों ने सुभाष चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय के दरवाजे, यूरिनल तोड़ दिया। अब शौचालय की सारी गंदगी सड़क पर बह रही है और पर्यटकों को नाक मुंह सिकोड़कर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रानीखेत में इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। अधिकतर सार्वजनिक शौचालय गंदगी से पटे हैं। रोडवेज स्टेशन से लेकर सदर बाजार, सुभाष चौक, केमू स्टेशन तक के शौचालयों से गंदगी बाहर बह रही है। दूसरी तरफ अराजक तत्व इन शौचालयों के दरवाजे, यूरिनल तोड़ दे रहे हैं, जिससे गंदगी सड़कों पर और भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
छावनी परिषद इन सार्वजनिक शौचालयों की सुध तक नहीं ले रही है। इससे नागरिकों में भारी आक्रोश है। पर्यटन नगरी होने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर बने शौचालयों की हालत खराब होने से सैलानी भी कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन