फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Broken Road from waterlogging in Ranikhet

रानीखेत में जलभराव से रोड टूटी

Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Broken Road from waterlogging in Ranikhet
रानीखेत में जलभराव से रोड टूटी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला कस्बे की चोक नालियों को खोलने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। जल भराव के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। बरसात के मौसम में सड़कों पर जमा हुआ पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है। चिलियानौला-जालली-मासी सड़क में भी निकास नालियां नहीं होने के कारण कई स्थानों पर घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

विज्ञापन


कीचड़ के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। चिलियानौला कस्बे की आबादी पिछले एक दशक में दोगुनी हो गई है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। यहां तक की मुख्य बाजार की सड़क और जालली-मासी को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे निकास नालियां नहीं होने के कारण जलभराव की नौबत आ रही है। कीचड़ के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को नालियां खोलने के लिए कह दिया गया है, लेकिन आज तक नालियां नहीं खुली हैं। कई स्थानों पर घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस कारण परेशानी बढ़ रही है। गनियाद्योली, ताड़ीखेत सहित आसपास के कस्बाई इलाकों में भी कई स्थानों पर चोक नालियों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। लोगों ने चोक नालियां खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed