{"_id":"5c5f1dd0bdec22738004f43f","slug":"broccoli-for-the-first-time-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में पहली बार ब्रोकली उगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में पहली बार ब्रोकली उगाई
Sun, 10 Feb 2019 12:07 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के खड़कतया में ब्रोकली के साथ किसान सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पहली बार यूरोपियन सब्जी ब्रोकली का उत्पादन हुआ है। ग्राम पंचायत खड़कतया के कृषक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने अपनी आधी नाली जमीन में ब्रोकली पैदा की है। स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक माने जाने वाली ब्रोकली को लोग खेत से ही खरीदकर ले जा रहे हैं।
सुरेंद्र फिलहाल सौ से एक सौ बीस रुपये प्रतिकलो के हिसाब से ब्रोकली बेच रहे हैं जबकि बाजार में इसका अधिक मूल्य है। उन्होंने बताया कि वे आईएफएफडीसी के माध्यम से एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अंतर्गत गठित मां गौरा उत्पादक समूह से जुडे हैं । इसके अलावा भी तीन नाली भूमि में बंद गोभी, फूल गोभी, हरी सब्जियां आदि का उत्पादन कर रहे हैं।
बताया कि इस कार्य में उन्हें आईएफएफडीसी के परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव, आरआर जोशी, यशोदा मेहरा और हरीश नेगी ने काफी मदद की है। आईएफएफडीसी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इसका उत्पादन 15 से 20 डिग्री तापमान पर होता है इस लिहाज से जाड़ों के सीजन में चौखुटिया के काश्तकार इसका उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। काश्तकारों को अन्य सब्जियों के साथ-साथ ब्रोकली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाहर के बाजारों में इसकी और अच्छी मांग बताई गई है।