{"_id":"5789218e4f1c1ba64e13f209","slug":"bring-immediate-relief-to-disaster-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं राहत : रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं राहत : रेखा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
रेखा ने पल्यूड़ा, खाड़ी, सलौंज, नौकाना, मालौज, फल्टा, धौनीगाड़, बले, बलौटा, टम्ट्यूड़ा, झुपुलचौरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपदा से लखनड़ी में विशन सिंह, पल्यूड़ा में रहमत हुसैन के मकानों को हुई क्षति की जानकारी ली। विशन सिंह के परिवार ने दूसरे स्थान पर शरण ली है।
उन्होंने सरकार से खेतों से मलबा हटाकर प्रभावित ग्रामीणों को वाजिब मुआवजा देने की मांग की। फसल क्षति, मकानों को आपदा से हुए नुकसान का जल्द मुआवजा दिया जाए। भू-कटाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार बनाई जाए। शासन-प्रशासन से नुकसान का जल्द सर्वे पूरा कर प्रभावित को मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि वह अपने स्तर से प्रभावितों को हरसंभव मदद को प्रयासरत रहेंगी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, राजेंद्र कैड़ा, चंदन बोरा, भगवत राणा, दलीप रौतेला आदि थे।