फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bride-groom sworn in at the venue

विवाह स्थल पर ही दिलाई वर-वधू ने मतदान की शपथ

Thu, 25 Jan 2018 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 25 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bride-groom sworn in at the venue
मतदान की शपथ लेते वर वधू। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर द्वाराहाट के खलना गांव में विवाह समारोह के दौरान ही मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। फेरों से पहले वर-वधू ने यह पहल की। रानीखेत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित गीतों के माध्यम से वोट का महत्व बताया। इतिहास विभाग के प्रभारी स्वीप कार्यक्रम अधिकारी डा. महिराज माहरा ने मतदान को हर व्यक्ति के लिए जरूरी बताया। प्राचार्य डा. चंद्र राम ने सभी को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इस अवसर पर डा. वाईसी सिंह, डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. माया शुक्ला आदि मौजूद रहे। खलना में वर-वधू ने फेरों से पहले शत-प्रतिशत मतदान और स्वच्छता की शपथ दिलाई। खलना निवासी जीवन सिंह की पुत्री बीना का विवाह सलालखोला निवासी पान सिंह पुत्र हिमांशु से था। प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी और बीएलओ भगवती देवी की पहल पर समस्त ग्रामीणों ने विवाह स्थल पर ही मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर हरिवंश सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीजीआईसी द्वारा, आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत में भी मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मतदाता दिवस पर एमडी तिवारी हाइस्कूल दैरी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य नवीन मैनाली, उमेश पांडे, नवीन तिवारी, आनंद सिंह आदि ने रैली का नेतृत्व किया। जीआईसी बटुलिया में भी मतदाता दिवस पर बच्चों को शपथ दिलाई गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया गया। निबंध, चित्रकाल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्वीप प्रभारी जेपी तिवारी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। पीजी कालेज द्वाराहाट में भी स्वीप इकाई और एनएसएस ने संयुक्त रूप से मतदाता दिवस मनाया। प्राचार्य डा. प्रेम प्रकाश ने मतदान की शपथ दिलाई। डा. शैलेंद्र कुमार ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिले के महाविद्यालयों, स्कूलों में नए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जीआईसी प्रांगण में उप निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने लोकतंत्र का सम्मान करने, निर्भय होकर मतदान करने पर जोर देते हुए युवाओं को जागरूक करने को कहा। उन्होंने हिमानी दुर्गापाल, आरती खोलिया, तनुजा जोशी, तारा बिष्ट आदि नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में सीईओ जगमोहन सोनी, गिरीश मल्होत्रा, मनोज दुर्गापाल, सौरभ ग्वासाकोटी, गायत्री सिंह, मनोज सिंह आदि थे। इससे पूर्व महिला पॉलीटेक्निक में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें गायत्री प्रथम, दीपाली द्वितीय और भावना भट्ट तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं डायट में स्लोगन, निबंध समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इधर, नगर के जीआईसी स्कूल में मतदाताओं को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


 पुलिस चौकी और फायर स्टेशनों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली। पुलिस कार्यालय में एसएसपी पी रेणुका देवी ने बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इधर, राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य शशि पुरोहित, डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. दिवाकर टम्टा, डॉ. दीपिका पांडे, डॉ. रचना टम्टा आदि सभी महाविद्यालय कर्मचारी और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed