{"_id":"5b0ae3c14f1c1b8d6e8b4f1c","slug":"breaking-the-locks-of-the-house-clean-the-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात साफ
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला यहां चौकुनी के कलौना गांव का है। चोरों ने रात्रि में घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के आतंक से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। राजस्व पुलिस को सख्ती से कदम उठाने चाहिए। नहीं तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
चौकुनी क्षेत्र में चोरों का लंबे समय से आतंक चल रहा है। अब तक चोर कई बंद घरों के ताले तोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों कलौना तोक में मनी राम रात्रि में अपने दूसरे कमरे में सोया थे, भवन के दूसरे कमरे के बाहर से ताला लगाया गया था, रात्रि में चोरों ने ताला तोड़ा और नकदी और जेवरात ले उड़े। दूसरी घटना गांव के एक अन्य बंद घर में हुई। भवन स्वामी पूरन चंद्र तिवारी दिल्ली में रहते हैं। चोरों ने उनके भवन के ताले तोड़े और अंदर रखा सारा सामान गायब हो गया। चोरी क्या-क्या हुई यह भवन स्वामी के आने के बाद ही खुलासा होगा। ग्रामीण दीप चंद्र तिवारी का कहना है कि राजस्व पुलिस में मामलेेें की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसके बावजूद न तो कोई देखने आया और ना ही कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन