{"_id":"2dfa070a3228d9d92fdb3453aa0b3f97","slug":"boxers-worship-priyanka-prayers-and-kanchan-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज पूजा, प्रियंका, आरती और कंचन विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाज पूजा, प्रियंका, आरती और कंचन विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता यहां ब्लाक मुख्यालय पर संपन्न हुई। विभिन्न वर्गों में पूजा, प्रियंका, आरती, कंचन, दीपक, हरेंद्र और ओम प्रकाश ने विजय हासिल की।
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने खेल विभाग के प्रयास की सराहना की। विशिष्ट अतिथि केशर सिंह मेहता, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, जुवैद अहमद, अजय चंदोला, सुंदर गड़िया, राजेंद्र्र्र रावत, जगदीश, मीना कनवाल आदि भी उपस्थित थे। संचालन अजय चंदोला ने किया। बालिकाओं में 28-30 किलो भार वर्ग में पूजा बिष्ट विजेता और खुशी नाज उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
34 किलो में प्रियंका ने आशा को, 38 किलो में आरती थापा ने अंजलि रावत को पराजित किया। 40 किलो में संध्या ने विजय हासिल की। बालकों के 28 किलो भार वर्ग में दीपक खाती ने नितिन पंाडे को, 32 किलो में हरेंद्र नेगी ने रितिक भारती, 44 किलो भार वर्ग में ओम प्रकाश ने विनय जोशी को हराया। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन