{"_id":"5bb3a6a6867a550e6b112cfa","slug":"both-the-accused-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से जेवरात ठग कर भागे दोनों आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से जेवरात ठग कर भागे दोनों आरोपी पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचीं दो महिलाओं से 45 हजार रुपये कीमत के जेवरात ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने टीम का गठन कर आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी बरेली निवासी हैं।
विज्ञापन
बीते 30 सितंबर को हल्द्वानी निवासी भगवती जोशी और उनकी मां शिखर तिराहे के पास ठगों का शिकार बनी थीं। दो लोगों ने धोखाधड़ी कर उनका मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठी ठग ली थी। पुलिस ने इस संबंध में 420/379 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर उप निरीक्षक जय प्रकाश चंद्र, नवीन चंद्र, कांस्टेबल संदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, मानसिंह, दिनेश नगरकोटी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाले और अन्य जानकारियां जुटाईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ईशान अहमद उर्फ मयूर पुत्र सरफराज निवासी मकान नंबर 834 खन्ना बिल्डिंग थाना सुभाषनगर जिला बरेली और गौरव सिंह वाल्मीकि पुत्र दीपक सिंह निवासी बरेली जंक्शन रेलवे नार्थ कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि मंगलसूत्र और सोने की दो अंगूठी को उन्होंने 42 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने 40 हजार रुपये दोनों से बरामद कर लिए। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।