{"_id":"5fe62c308ebc3e3b661d0324","slug":"bord-exam-in-amora-almora-news-hld4087159152","type":"story","status":"publish","title_hn":"415 बच्चे जीआईसी बग्वालीपोखर में देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
415 बच्चे जीआईसी बग्वालीपोखर में देंगे परीक्षा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए सीडीओ नवनीत पांडे ने विकास भवन मेें शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि जिले के 317 स्कूलों में से 128 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12 स्कूलों में केवल छात्राएं परीक्षा देंगी, जबकि 116 स्कूलों में छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षा देंगे। 22 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इस बार 415 छात्र संख्या के साथ जीआईसी बग्वालीपोखर सबसे बड़ा और 78 छात्रों के साथ जीआईसी योगसैंण-रामपुर सबसे कम छात्र संख्या वाला परीक्षा केंद्र है।
पांच नए केंद्र बनाए
इस बार पांच नवीन परीक्षा केंद्र जीआईसी चौरा हवालबाग, धौलछीना, देवीथल, मासी और भरसोली बनाए गए हैं। छात्र संख्या मानक के अनुसार न होने पर इस बार जीआईसी कमलेश्वर, मनान, शेर, भंडारखोला, स्यालीधार में छात्र संख्या मानक के अनुसार न होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
20,660 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
सीईओ एचबी चंद ने बताया कि हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 10846 विद्यार्थियों हैं। संस्थागत 10471 विद्यार्थियों में 5254 बालक और 5217 बालिकाएं, व्यक्तिगत 375 विद्यार्थियों में 293 बालक और 82 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 9814 बच्चों में 9437 संस्थागत और 377 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। संस्थागत 9437 परीक्षार्थियों में 4469 बालक और 4968 बालिकाएं हैं। व्यक्तिगत 377 विद्यार्थियों में 244 बालक और 133 बालिकाएं हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएसपी वीर सिंह, बीईओ सीएस बिष्ट, एसएस बिष्ट, डीएल आर्य, भारत जोशी, तारा सिंह, प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, नंदन सिंह बिष्ट, परीक्षा प्रभारी बलवीर सिंह भाकुनी, दीपा नेगी आदि रहे।