फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Books do not reach

किताबें पहुंचीं नहीं, सत्र शुरू हो गया

Tue, 11 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Books do not reach
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए दस दिन हो गए हैं लेकिन पहली से आठवीं तक के बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त किताबें जिला मुख्यालय स्थित गोदाम में ही नहीं पहुंची है। अब तक सिर्फ सातवीं के बच्चों को ही सामाजिक विज्ञान की किताब मिल पाई है।

विज्ञापन


पुस्तकों का भंडारण जीजीआईसी अल्मोड़ा स्थित गोदाम में होता है। चालू शिक्षा सत्र में प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं में कुल पुस्तकों की डिमांड 3,27,198 है। इनमें से अब तक 2,01,700 पुस्तकें ही पहुंची है। 1,25,498 किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा पांच में हिंदी की पुस्तकों की कुल मांग 6250 के सापेक्ष 2500 और कक्षा छह में गणित की पुस्तकों की डिमांड 8500 के सापेक्ष 540 पुस्तकें ही आई हैं।
विज्ञापन


गोदाम से नौ विकास खंडों में 30 विषयों की 1,38,595 पुस्तकें भेज दी गई हैं। प्राथमिक वर्ग में 20 विषयों में से 18 विषय की पुस्तकें मिली हैं, जबकि जूनियर वर्ग में 27 विषयों में से 12 विषयों की पुस्तकें पहुंची हैं। कक्षा सात में सिर्फ सामाजिक विज्ञान की पुस्तक आई है। गणित, हिंदी समेत कई विषयों की पुस्तकें नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। स्याल्दे और चौखुटिया विकासखंडों में तो एक भी पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों की पुस्तकें नहीं पहुंची है
कक्षा        विषय
चार         गणित
पांच        गणित
छह        हिंदी, विज्ञान, योग
सात       गणित, विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, प्रेरक, धरती, योग
आठ      हिंदी, गणित, संस्कृत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed