{"_id":"5d4f02b08ebc3e6d1a13f5ca","slug":"bolrro-hit-the-bike-three-injured-ranikhet-news-hld352482047","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
घायल दीपक को अस्पताल ले जाते लोग। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तेज रफ्तार चल रही बोलेरो ने ताड़ीखेत कस्बे में एक मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार और उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय अस्पताल रानीखेत रेफर कर दिया गया है। बोलेरो चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
बोलेरो संख्या यूके 01 टीए 3406 रानीखेत से स्याल्दे की तरफ जा रही थी। सायंकाल चार बजे ताड़ीखेत अस्पताल के मोड़ पर पहुंचते ही वहां से गुजर रही मोटर साइकिल संख्या यूके 01ए 3783 पर जोरदार टक्कर मार दी। मोटर साइकिल चालक शिक्षक तिमिला डिग्गी निवासी दीपक पपने अपने पुत्र शौर्य और रिया को ट्यूशन के लिए ताड़ीखेत ला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक तेज गति में था और उसने मोटर साइकिल पर टक्कर मार दी। इससे वहां चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। आनन फानन में तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रानीखेत अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी दौरान दीपक पपने के परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ध्यान सिंह नेगी, शिक्षक हरी राम, दीपक नेगी, हरीश, विनोद उपाध्याय, महिपाल असवाल, कैलाश पपने, मोहन पपने आदि ने बताया कि ताड़ीखेत अस्पताल से रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस का एक घंटे तक इंतजार किया गया, एंबुलेंस नहीं आई तो पिकअप में घायलों को रखकर रानीखेत लाना पड़ा। चौकी प्रभारी ताड़ीखेत सुरेंद्र रिंगवाल ने बताया कि जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। चालक सुरेश गिरि पुत्र प्रेम गिरी का कहना है कि रोडवेज को पास देने के चक्कर में दुर्घटना हो गई।