फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bolero collided with a house near SSJ campus, a major accident was averted.

Almora News: एसएसजे परिसर के समीप बोलेरो मकान से टकराई, बड़ा हादसा होने से बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a house near SSJ campus, a major accident was averted.
अल्माेड़ा। एसएसजे परिसर की आंतरिक सड़क पर पुस्तकालय के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर एक कर्मचारी के मकान पर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद से परिवार के लोगों में दहशत है। मकान पर वाहन गिरने से उसकी एक ओर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय मकान के भीतर कर्मचारी उसकी पत्नी और दो बच्चे थे। मकान पर वाहन गिरने की आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि हादसे में वाहन चालक घायल हुआ। उसे उपचार लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed