फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   boar ruined vegetable fields

ताड़ीखेत क्षेत्र में जंगली सूअरों ने बरबाद किए बागान और सब्जियों के खेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
boar ruined vegetable fields
ताड़ीखेत क्षेत्र में सुअरों के डर से लोगों द्वारा बंजर छोड़े गए खेत। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक से जुड़े दर्जनों गांवों में जंगली सुअरों और बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। फल, सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर सिलोर, गगास घाटी में सुअरों ने खेत खोदकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई स्थानों पर ग्रामीण रतजगा कर सुअरों को भगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। छोटे-छोटे बगीचे भी जानवरों ने उजाड़कर रख दिए हैं।
विज्ञापन

सिलोर पट्टी में जंगली जानवरों का आतंक लंबे समय से चल रहा है। डौड़ाखाल, चौना, सलोनी, लोटना, गटोली, चौगांव, मजगांव, सगनेटी सहित दर्जन भर गांव अधिक प्रभावित हैं। इस पट्टी में हरी सब्जी, आलू, प्याज, लहसुन, मडुवा, गहत, भट दालों और नींबू, माल्टा आदि फलों का उत्पादन भी प्रचुर मात्रा में होता है, लेकिन जंगली सुअरों ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन

सुअर खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे कर दे रहे हैं। साल भर की मेहनत बर्बाद होता देख किसान हताश हैं। वन पंचायत के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि दिन में बंदरों का उत्पात और रात्रि में सुअरों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। कई बार इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन सार्थक कार्रवाई आज तक नहीं हुई। इधर, जंगली जानवरों के आतंक के चलते ग्रामीण खेती से विमुख होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed