{"_id":"be56d9162635256aa04639eee6f481a8","slug":"bnoli-will-make-agriculture-guptill-run-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनोली-बाड़ी-गुप्टली-रौन सड़क बनाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनोली-बाड़ी-गुप्टली-रौन सड़क बनाऊंगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बनोली में विधायक संसदीय सचिव मदन बिष्ट ने जन समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों को अतिशीघ्र काम कराने के कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील की। पेयजल योजना के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये दिए। बनोली-बाड़ी-गुप्टली-रौन सड़क का सर्वे शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। कहा कि वह अपने निजी खर्चे से सड़क का निर्माण कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन
जनता दरबार में विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों का विकास कर रही है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश में विकास का पहिया जाम था, कांग्रेस सरकार आते ही पहले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और अब हरीश रावत ने चौतरफा विकास किया है।
विज्ञापन
इसका फायदा आगामी चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने दरबार में मौजूद विभागीय अधिकारियों से जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा। बनोली में पेयजल के लिए 2 लाख रुपये दिए। अध्यक्षता प्रधान धर्मा देवी और मीरा मेहरा ने की। कार्यक्रम आयोजक दीवान रौतेला, तारा मेहरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट, दीवान रौतेला नारायण रावत, बिरेन्द्र बजेठा, प्रकाश अधिकारी, गोविंद अधिकारी, बालम जोशी, गुसाई सिंह, लीला देवी, गिरीश आर्या आदि ने विचार रखे। इस मौके पर कमल रावत, रतन आर्या, रामदत्त, शिव सिंह अधिकारी, हर्ष सिंह रौतेला, विशन सिंह रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा आदि उपस्थित थे।