{"_id":"dc7a035b957d7de847122556f44c3d2d","slug":"block-level-sports-competition-in-someshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
भूपाल बोरा, अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकुला ब्लाक की मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन कुमार, बालिका वर्ग में दीक्षा बोरा, 200 मीटर बालक वर्ग में भुवनेश कुमार, बालिका वर्ग में दीक्षा बोरा, 400 मीटर बालक वर्ग में भुवनेश कुमार, बालिका वर्ग में विद्या गोस्वामी प्रथम रहे।
विज्ञापन
लंबी कूद बालक वर्ग में नीरज बोरा, बालिका वर्ग में मोनिका जोशी, जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भास्करानंद, बालिका में पूजा आर्या, 600 मीटर बालक वर्ग में विजय कुमार, बालिका वर्ग में सोनू आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी टीएल टम्टा ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेने का आह्वान किया। संचालन नरेंद्र बोरा ने किया। इस मौके पर हरदेव नेगी, भुवन बोरा, प्रमोद कांडपाल, पूरन बोरा, संजय जोशी, बलवीर बिष्ट, हेमलता पांडे, निकिता रावत, सुधा उपाध्याय, रमेश भारतीय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन