फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP's market tour under Diwali Milan program

Almora News: दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत भाजपा का बाजार भ्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP's market tour under Diwali Milan program
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से शनिवार को दीपावली मिलन के लिए बाजार भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिखर तिराहे से हुआ, जहां से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों से मिले और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि दीपावली का पर्व स्वदेशी को बढ़ावा देने का अवसर है। हम सभी को स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर स्वदेशी अपनाएं देश को सशक्त बनाएं के संकल्प को साकार करना चाहिए। व्यापारी बंधु स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों ने लोकल फॉर वोकल को प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि भाजपा का स्वदेशी अभियान सीधे स्थानीय व्यापारियों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू) सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed