{"_id":"57cf10d94f1c1be906317e28","slug":"bjp-workers-meeting-by-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्यां (अल्मोड़ा)। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जनता कांग्रेस सरकार के कारनामों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड राज्य बनाना चाहती है। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए जीजान से जुटें। टम्टा दन्यां में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए पर्याप्त बजट दे रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र पोषित योजनाओं का श्रेय ले रही है और अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्य की अधिकांश सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बना चुकी है। पीएमजीएसवाई की स्वीकृत सड़कों का श्रेय भी कांग्रेस ले रही है।
विज्ञापन
टम्टा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में स्वदेश योजना के तहत जागेश्वर, कटारमल, बैजनाथ, देवीधुरा के विकास के लिए 82 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने मंजूर किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने चहेतों को ठेके दे रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टम्टा के सम्मुख क्षेत्र की समस्याएं रखी और उनके समाधान की मांग उठाई। बैठक में पूर्व बीडीसी सदस्य गिरीश जोशी, हरीश दरम्वाल, सतीश पंत, कृष्णा नंद पांडे, डीके जोशी, दिनेश गैड़ा, महेश जोशी, बिशन सिंह, देशदीपक पंत, भाष्कर पंत, लक्ष्मण सिंह डसीला, शेखर गुरुरानी, चंद्र लाल वर्मा, लक्ष्मण सिंह आदि थे। इससे पूर्व मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने टम्टा का स्वागत किया।