फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Workers Fights itself

सड़क पर उतरी भाजपा नेताओं की लड़ाई, जिला उपाध्यक्ष ने फूंका विधायक का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Workers Fights itself
मौलेखाल में भाजपा विधायक का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुछ दिन पूर्व सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना और नोएडा से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला के बीच शुरू हुई लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। पिछले बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर राजस्व पुलिस ने केस दर्ज किया है। इधर, सोमवार को गिरीश कोटनाला ने अपने समर्थकों के साथ विधायक का पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

गिरीश का कहना था कि विधायक महेश जीना और उनके पुत्र करन जीना, उनके सुरक्षाकर्मी की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। डाक के माध्यम से सीएम को भेजे पत्र में भी कोटनाला का कहना है कि विधायक और उनके बेटे की गुंडागर्दी से क्षेत्र की जनता डरी हुई है। 28 दिसंबर को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया जिसकी क्षेत्र के लोग निंदा कर रहे हैं। विधायक अपनी ही पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें चुनाव जीताने में सहयोग किया था तो आम जनता के साथ विधायक कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोटनाला ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन के भीतर दोनों की गिरफ्तारी के आदेश नहीं हुए तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां पूर्व जिपं. सदस्य नारायण सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, सविता कोटनाला, ग्राम प्रधान ललित खंतवाल, बलवंत सिंह, सुरेश जोशी मंगल सिंह चंद्र सिंह, दिनेश सिंह, सुभाष चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटनाला को प्रदर्शन करने से रोका
अल्मोड़ा। विधायक महेश जीना के खिलाफ सड़क पर उतरे गिरीश कोटनाला मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देने पहुंचे। इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ तहसील में प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम सल्ट ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया। इसके बाद कोटनाला ने डाक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed