{"_id":"61c37a076a2c940b7f012447","slug":"bjp-workers-against-for-one-worker-ranikhet-news-hld448503147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विजय संकल्प रैली तैयारी बैठक में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विजय संकल्प रैली तैयारी बैठक में हुआ हंगामा
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली की तैयारी बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 26 दिसंबर को रानीखेत पहुंच रही भाजपा की विजय संकल्प रैली में उस वक्त हंगामा हो गया जब तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक में डॉ. प्रमोद नैनवाल पहुंच गए। तीनों मंडल अध्यक्ष भी नैनवाल को बैठक में देख भड़क उठे और उनकी मौजूदगी का विरोध करने लगे। बैठक में यात्रा को सफल बनाने की तैयारी पर विचार विमर्श चल रहा था। विधानसभा प्रभारी गोविंद पिल्खवाल ने कहा कि बैठक में सिर्फ अपेक्षित पार्टी सदस्य ही भाग ले सकते हैं। इसके बाद डा. नैनवाल सहित तमाम अन्य नेता बैठक से बाहर चले गए। बाद में कुछ लोग नैनवाल की बैठक में मौजूदगी से नाराज भी दिखे, जिनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भाजपा रानीखेत, ताड़ीखेत और भिकियासैंण मंडलों की बैठक यहां शिव मंदिर सभागार में हुई। जिला प्रमुख रवींद्र नेगी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गोविंद पिल्खवाल और जिला महामंत्री प्रेम शर्मा तथा यात्रा की कुमाऊं संयोजक रेनू अधिकारी की मौजूदगी में बैठक चल रही थी। इस दौरान भाजपा से टिकट मांग रहे दावेदार डॉ. प्रमोद नैनवाल भी मौजूद थे। उन्हें देख तीनों मंडलों के अध्यक्ष और कुछ अन्य कार्यकर्ता विरोध करने लगे। उनका कहना था कि नैनवाल भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसके बाद भी बगैर बुलाए वह कैसे पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैनवाल 2017 में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ चुके हैं और वह पार्टी से निष्कासित हैं। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने अपेक्षित पार्टी कार्यकर्ताओं से ही बैठक में उपस्थित रहने, अन्य से सभागार से बाहर चले जाने की अपील की। इसके बाद मामला शांत हो गया।
-विरोध जैसी कोई बात नहीं थी, मैं तो पार्टी का सदस्य हूं। जिला प्रमुख रवींद्र नेगी के कहने पर बैठक में आया था। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी से बैठक में भाग लेने वाले अपेक्षित सदस्यों की सूची मांगी, उनके अलावा वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत सहित 15-20 सदस्यों का नाम नहीं था। इसलिए हम लोग बाहर आ गए।- डॉ. प्रमोद नैनवाल
विज्ञापन
-डॉ. प्रमोद नैनवाल भाजपा के सदस्य ही नहीं हैं, वह बिन बुलाए बैठक में पहुंचे थे, जिस कारण उनका तीनों मंडल अध्यक्षों ने विरोध किया है। वह 2017 में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनका भविष्य में भी विरोध होगा।-राजेंद्र जसवाल, नगर अध्यक्ष रानीखेत मंडल।
रैली का होगा स्वागत
रानीखेत। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 26 दिसंबर को भतरौंजखान, ताड़ीखेत होते हुए रानीखेत पहुंचेगी। रैली की कुमाऊं संयोजक रेनू अधिकारी ने कहा कि यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पंत, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, दीप भगत, मोहन नेगी, डॉ. वीडीएस नेगी, जिपं सदस्य धन सिंह रावत, भिकियासैंण मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, आनंद बुधानी, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, गणेश राम आदि थे।