फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP state president Ajay Bhatt's press conference

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की पत्रकार वार्ता

Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Ajay Bhatt's press conference

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के असहयोगात्मक रवैये के चलते केंद्र पोषित योजनाएं ठप हैं। नानीसार के मुद्दे पर सरकार की कलई खुल गई है।

विज्ञापन


भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को ले जाएगी। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि पार्टी में कोई धड़ेबाजी नहीं है। हम सबके सब हमारे नारे के लेकर पार्टी चल रही है। पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 2017 में प्रदेश की सत्ता में भाजपा काबिज होगी।
विज्ञापन


रविवार को यहां लोधिया में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान तेरहवें वित्त से जहां 15 हजार करोड़ मिल रहा था, केंद्र की मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया है। रामपुर से काठगोदाम एनएच सड़क सुधारीकरण के लिए 1100 करोड़ और ऑल वेदर सड़कों के लिए 11 हजार करोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकार के असहयोगात्मक रवैये के चलते ऋषिकेश में स्थापित एम्स बंदी के कगार पर आ गया है। राज्य सरकार केंद्रीय संस्थाओं को सहयोग नहीं दे रही है।

कांग्रेस राज में प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ गई है। गढ़वाल मंडल में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाली तहसीलदार मंजू रावत पर कातिलाना हमला करने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव का नाम सामने आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नानीसार की जमीन पर कब्जा करवाने मुख्यमंत्री खुद हेलीकाप्टर से आए थे। भूमि आवंटित हुए बिना वहां दीवारबंदी कर अवैध निर्माण, हरे पेड़ों का कटान और कुंआ खोदा गया है।


सरकार के संरक्षण में नानीसार और बेड़ीनाग में बाहरी लोगों से स्थानीय निवासियों को पिटवाया जा रहा है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 26 जनवरी को नानीसार में राष्ट्रीय झंडे और स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने वालों के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed