फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Salt Mandal president Misdeed a minor

Uttarakhand: भाजपा नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों को धमकी दे रहा था आरोपी; मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Aug 2024 07:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 07:07 PM IST
सार

सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
BJP Salt Mandal president Misdeed a minor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है

विज्ञापन

नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा।

विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी देवायल ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 -संजय कुमार, एसडीएम सल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed