{"_id":"5bb658d6867a5528ca6dd3c0","slug":"bjp-s-possession-on-district-pharmaceutical-co-operative-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भेषज सहकारी संघ पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भेषज सहकारी संघ पर भाजपा का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिला भेषज सहकारी संघ अल्मोड़ा के निर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक सिंह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भेषज सहकारी संघ में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के त्रिलोक सिंह विजयी रहे। उन्होंने पार्टी के बागी प्रत्याशी गणेश दत्त को एक मत से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की हंसी बिष्ट निर्विरोध चुन ली गईं।
अध्यक्ष पद पर भाजपा के त्रिलोक सिंह और भाजपा के बागी गणेश दत्त चुनाव मैदान में थे। भाजपा के त्रिलोक सिंह ने गणेश दत्त को एक मत से पराजित किया। त्रिलोक सिंह को चार मत और गणेश दत्त को तीन मत प्राप्त हुए। जबकि हंसी बिष्ट निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि पद पर देवेंद्र सिंह चार मत पाकर विजयी रही, जबकि मोहन सिंह को तीन मत मिले। महिला आरक्षित बैंक प्रतिनिधि पर पर भी हंसी बिष्ट निर्विरोध चुनी गईं।
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चार मत पाकर मीना कांडपाल निर्वाचित हुईं। उनके प्रतिद्वंद्वी हरीश राम को तीन मत मिले। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के दूसरे प्रतिनिधि के लिए प्रकाश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि भूपाल सिंह निर्विरोध उत्तरांचल राज्य सहकारी संघ प्रतिनिधि बने। निर्वाचन अधिकारी डीपीआरओ हरीश राम ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इस अवसर पर जिला भेषज समन्वयक पंकज कुमार पंत, जिला सहकारी भेषज संघ के सचिव नरेंद्र प्रसाद पांडे आदि भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होती रही झड़प
अल्मोड़ा। जिला सहकारी भेषज संघ के चुनाव को लेकर कैंट स्थित भेषज संघ कार्यालय के समीप दिनभर काफी गहमा गहमी रही। सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहां जमे रहे। दिन में करीब ग्यारह बजे दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को विपक्षियों द्वारा कार्यालय में प्रवेश से रोका गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।