फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP's double engine fail : Karan

धुआं छोड़ने लगा है भाजपा का डबल इंजन : करन

Sat, 04 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP's double engine fail : Karan
सौनी गांव में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक करम माहरा। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता और विधायक करन माहरा ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत सौनी, डौड़ाखाल सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके से ही विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। अलग-अलग गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक निधि से 23 लाख रुपये देने की घोषणा की। सौनी में विधायक भाजपा सरकार पर जमकर बरसे, कहा कि विकास के वादे करने वाली भाजपा का डबल इंजन अब धुआं छोड़ने लगा है।

विज्ञापन


सौनी में हुई सभा को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि भाजपानीत केंद्र और प्रदेश की सरकारें पूरी तरह से फेल हो गई हैं। लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, उस पर वह खरा नहीं उतरी। कहा कि रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से ग्रामीणों की रसोई ठंडी हो गई है। जंगलों से अधिकार छिनने के बाद अधिकांश ग्रामीण अब रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सरकार को थोड़ा भी रहम नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी से पहले ही लोग हलकान हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा उठाया, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। पेयजल के मुद्दे पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए अंबेडकर गांव सौला पांच लाख, सैनरी में तीन लाख, दुभणा में तीन लाख, सौनी में चार लाख, डौड़ाखाल तीन लाख, सलौनी में तीन लमाख, लोटना और गटोली में एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चंदन बिष्ट, कमल उपाध्याय, कमल नगरकोटी, पुष्पा खुल्बे, भवान सिंह, मोहन सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दीपू आर्या, रमेश बिष्ट, भारत उपाध्याय, माधवानंद उपाध्याय सहित तमाम लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed