फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP in-charge found the pulse of workers

संगठन चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
BJP in-charge found the pulse of workers
चुनाव प्रभारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष और अन्य भाजपा पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा अल्मोड़ा जिला संगठन के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। मजखाली में संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक में चुनाव प्रभारी प्रदेश मंत्री बलवीर गुन्याल ने कार्यकर्ताओं के साथ गहनता से राय शुमारी की। कहा कि सभी की राय शुमारी से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव प्रभारी बलवीर गुन्याल ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। संगठनात्मक चुनाव पर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सीधी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी रायशुमारी से चुनाव संपन्न कराए जाने हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। जिला सह चुनाव प्रभारी कुंवर सिंह गोसाई ने सभी मंडलों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन

कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव संपन्न करा जाएंगे। इस दौरान मंडलों के चुनाव की तिथियां भी घोषित की गई। सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प जताया। बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने पर भी सहमति बनी। कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विदेशों में रोशन किया है। देश, प्रदेश में हर तबके का विकास हुआ है। कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, रवि रौतेला ने संचालन किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मदन मेहरा, अनिल शाही, सुभाष पांडे सहित तमाम प्रभारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed