फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP has merged with Congress: Mahara

कांग्रेस युक्त हो गई है भाजपा : माहरा

Wed, 10 Apr 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP has merged with Congress: Mahara
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त कहने वाली भाजपा कांग्रेस युक्त हो चुकी है। कांग्रेस के नेताओं को झूठे प्रलोभन देकर भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल कर रही है। प्रदेश की कैबिनेट में शामिल नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि से हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की घबराहट बढ़ गई है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करना भाजपा की मजबूरी बन गया है। भाजपा यदि 400 पार का नारा गुनगुना रही है तो उसे दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की जरूरत क्यों पड़ी, इस पर उसे चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं हो सका है। केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होने का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। युवा भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने पर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed