फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP governments are blocking development: Kunjwal

भाजपा सरकारें कर रही विकास अवरुद्ध: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP governments are blocking development: Kunjwal
मेल्टाजोल में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा क्षेत्र के चौनडुंगरी, मेल्टाजोल गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकारें विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रही हैं। जिस कारण जनता को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस अवसर पर मेल्टा जोन के प्रधान गिरधर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं में वर्तमान भाजपा सरकार ने कटौती कर दी है। गरीबों के लिए स्वीकृत योजनाओं को बंद किया जा रहा है। जिस कारण जनता में भाजपा सरकारों के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है और काफी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस से जुडने का आह्वान किया। ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, पूरन सिंह बिष्ट, संजय सिजवाली, रमेश कांडपाल, अंकुर कांडपाल, गणेश बिष्ट, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान बालम सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य भूपाल राम, परमेश्वर सिंह, प्रकाश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed