फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government development and anti-poor: Kunjwal

भाजपा सरकार विकास और गरीब विरोधी: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP government development and anti-poor: Kunjwal
कांग्रेस की न्याय पंचायत बमनस्वाल और पनुवानौला बूथ इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस की न्याय पंचायत बमनस्वाल और पनुवानौला इकाई की गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की कार्यप्रणाली से किसान और आम जन परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लें। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम आसमान छू गए हैं। आवश्यक वस्तुओं के मूल्य दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में अब तक असफल साबित हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर बमनस्वाल और पनुवानौला बूथ कमेटियों का गठन भी किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कुंजवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, बीके पांडे, दीवान आर्या, राजेंद्र बनौला, पूरन पाटनी, गंगादत्त पांडे, गीता बिष्ट, गणेश प्रसाद, निरंजन शर्मा, कुंदन रौतेला, अर्जुन सिंह, बहादुर सराम, हरिमोहन भट्ट, प्रधान विशन सिंह, कैलाश सिंह, पूरन जोशी, शिवराज सिंह आदि ने भाग लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed