फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP. Congress. contenders. post. Block Pramukh.

Almora News: भाजपा-कांग्रेस के पास ब्लाॅक प्रमुख की दावेदारों की फौज

Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP. Congress. contenders. post. Block Pramukh.
अल्मोड़ा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेसी खेमों में राजनीतिक माहौल पूरा गरम है। अल्मोड़ा जिले के सभी 11 ब्लाॅकों में प्रमुख पद पर कब्जे के लिए दोनों दल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने खेमों में गोलबंद के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी किसी भी दल ने ब्लाक प्रमुख के दावेदारों का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में पंचायत चुनाव और मतगणना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की चिंताए और अधिक बढ़ गई हैं। ताकुला ब्लाक में इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट पर सोमेश्वर विधानसभा से विधायक रेखा आर्या का दबदबा माना जा रहा है। धौलादेवी ब्लाक में ब्लाक प्रमुख की सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा से चार, कांग्रेस से एक और एक निर्दलीय दावेदार मैदान में हैं। चर्चाएं हैं कि कांग्रेस के पास 14, भाजपा के पास 16 और निर्दलीय के पास 10 बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन

भैंसियाछाना सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां भी कांग्रेस से तीन और भाजपा से चार प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। हवालबाग सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां से दोनों पार्टियों के पास दो-दो प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। ताड़ीखेत ब्लाक महिला के लिए आरक्षित है। इसमें दोनों की पार्टियों से तीन-तीन दावेदार दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्ट ब्लाक से कांग्रेस के एक और भाजपा के दो दावेदारों ने दावेदारी की है। द्वाराहाट ब्लाक महिला के लिए आरक्षित है। इसमें कांग्रेस और भाजपा से एक-एक व्यक्ति ने दावेदारी की है। अनारक्षित सीट लमगड़ा, स्याल्दे और भिकियासैंण में भी दोनों पार्टियों के सामने दावेदारों की फौज खड़ी। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की पार्टियां किसे टिकट देती हैं।

बीडीसी सदस्यों को मनाने पर जोर

जिले के सभी 11 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों को मानने के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी उन्हें जीतने के बाद बढि़या काम देने और अन्य वादे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed