{"_id":"6137bfcc8ebc3e84795e260f","slug":"bjp-candidates-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4371639161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र अधिकारी ने सीएम के सम्मुख किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र अधिकारी ने सीएम के सम्मुख किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीएम के सम्मुख शक्ति प्रदर्शन करते भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की परंपरागत रानीखेत विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से कई दावेदार उभरकर सामने आ रहे हैं। दावेदारों की बढ़ी हुई संख्या भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। भले ही पार्टी अनुशासित होने का दावा करती हो लेकिन चुनाव के दौरान भितरघात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
सोमवार को हुई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारी भीड़ ने जहां भाजपा प्रदेश हाईकमान की बांछें खिला दीं, वहीं दावेदारों के शक्ति प्रदर्शन ने आने वाले चुनाव से पूर्व इस सीट पर टिकट के लिए टेंशन भी बढ़ा दी। मूलरूप से मजखाली निवासी (हाल हल्द्वानी निवासी) वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी ने भी यहां राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाकर अपनी प्रबल दावेदारी जता दी है।
इस फेहरिस्त में अगले नाम पूर्व दर्जा मंत्री कैलाश पंत का है। उन्हें वर्तमान मुख्यमंत्री का करीबी भी माना जाता है। वहीं पूर्व में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके डा. प्रमोद नैनवाल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के पुत्र शशांक रावत, बिल्लेख के बागवान गोपाल उप्रेती, पूर्व प्रमुख जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत सहित कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। धन सिंह रावत ने भी सीएम के सम्मुख शक्ति प्रदर्शन किया। इतने लोगों की दावेदारी के बीच भाजपा के लिए प्रत्याशी का चयन मशक्कत भरा हो सकता है।