फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Birth aniiversary celebration

रंगकर्मी ब्रजेंद्र लाल का जन्म दिन लोक दिवस के रूप में मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Birth aniiversary celebration
रंगकर्मी ब्रजेंद्र लाल साह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा रंगों का शहर स्मारिका ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ब्रजेंद्र लाल शाह थिएटर सोसायटी के पांच साल पूरे होने पर रंगकर्मी ब्रजेंद्र लाल साह के जन्मदिन को लोक दिवस के रूप में मनाया गया। लोक कलाकारों ने उनके गीत गुनगुनाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान थे। उन्होंने संस्था को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोक कलाकार गोपाल चम्याल, लता पांडे और दीवान कनवाल ने साह के गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद संस्था के पांच साल पूरे होने पर अल्मोड़ा रंगों का शहर स्मारिका का विमोचन किया। संचालन मीता उपाध्याय, डॉ. ललित चंद्र जोशी योगी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संस्था के कलाकार रंगमंच बचाए हुए हैं। आकाशवाणी के केंद्र अध्यक्ष प्रतुल जोशी ने ब्रजेंद्र लाल शाह, मोहन उप्रेती पीठ की स्थापना का मामला विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने रखा। निदेशक भास्करानंद ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहां पर कोषाध्यक्ष कमलेश पांडे, मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, साहित्यकार कपिलेश भोज, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मनमोहन चौधरी, लता बोरा, डॉ. हयात सिंह रावत, पद्मश्री डॉ. ललित पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed