फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Binta Boy Himanshu Now Assistant Professor In IIT Hyd

बिंता के हिमांशु आईआईटी हैदराबाद में बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Binta Boy Himanshu Now Assistant Professor In IIT Hyd
डा. हिमांशु जोशी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता निवासी डॉ. हिमांशु जोशी आईआईटी हैदराबाद में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए हैं। राइंका बिंता से इंटरमीडिएट और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से एमएससी कर हिमांशु ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) बेंगलुरु से पीएचडी की। अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पोस्ट डॉक्टरेट करने के बाद वे भारत आ गए।
विज्ञापन

हिमांशु की पत्नी डॉ. मनीषा ने भी इसी वर्ष आईआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर पर पदभार ग्रहण किया है। हिमांशु के छोटे भाई डॉ. दीपक जोशी राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए हैं। उनके पिता ललित मोहन और दादा स्व. मथुरा दत्त भी शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय माता चंपा और दादी कलावती जोशी को देते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ललित कैड़ा ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed