फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Billekh won the Dhuraphat cricket competition

बिल्लेख ने महरखोला को हराकर जीती धूराफाट क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Billekh won the Dhuraphat cricket competition
रानीखेत (अल्मोड़ा)। धूराफाट क्रिकेट कमेटी बिल्लेख का फाइनल मैच बिल्लेख की टीम ने जीत लिया। फाइनल में बिल्लेख ने महरखोला की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। पुरस्कार वितरित करते हुए जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे और खेल भावना को भविष्य में भी तरजीह देने की अपील की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला स्पीड क्लब बिल्लेख और महरखोला के बीच खेला गया। महरखोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 111 रन बनाए। बिल्लेख की टीम ने दो विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल को दिया गया, उन्होंने 32 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए। जबकि प्रतियोगिता में 199 रन और सात विकेट हासिल करने वाले रोशन को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष गौरव उप्रेती (गुरु), प्रकाश उप्रेती, कपिल तिवारी, रोशन उप्रेती, शंकर उपाध्याय, योगेश सती, ख्याली उप्रेती आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed