{"_id":"69e139dc8b7f351c850ff730","slug":"bikhauti-puja-performed-at-kashil-dev-and-latu-dev-temples-almora-news-c-231-1-shld1005-124082-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: काशिल देव और लाटू देव मंदिर में बिखौती पूजा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: काशिल देव और लाटू देव मंदिर में बिखौती पूजा संपन्न
Fri, 17 Apr 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के काशिलदेव और लाटू देव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिखौती पूजा संपन्न हो गई है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान को नए अनाज का भोग लगाया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया।
हर साल बैसाखी पर्व के दूसरे और तीसरे दिन लाटू देव और काशिल देव मंदिर में बिखौती पूजा की जाती है। पूजा का शुभारंभ विगत बुधवार को लाटू देवता मंदिर से हुआ। रात को तिरुवाण गांव में चांचरी का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को काशिल देव मंदिर में सुबह से रौनक रही। कपकोट समेत आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी गणेश उपाध्याय और ग्राम प्रधान आनंद कपकोटी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में पूजा की। वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, सभासद गजेंद्र कपकोटी, प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, तनुज तिरुवा, महिमन कपकोटी, मुन्ना कपकोटी आदि थे।