फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bike riders arrested with 11 kg of marijuana

Almora News: 11 किलो गांजे के साथ बाइक सवार युवक-युवती गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike riders arrested with 11 kg of marijuana
अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मर्चुला पुलिस चेक पोस्ट पर एक युवती और युवक को करीब 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 10.985 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सल्ट थाने की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बुधवार देर शाम मौलेखाल रोड की तरफ से एक काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूके 18 एस 4596 को रोका।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बाइक चालक ने अपना नाम असीम उर्फ मुन्ना (22) निवासी कुमाऊं कॉलोनी, ऊधमसिंह नगर और युवती ने सानिया कालरा (19) निवासी गढ़ीनेगी कुंडा, ऊधमसिंह नगर बताया। चेकिंग करने पर कट्टे में गांजा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि हम दोनों ने कालिंका मंदिर के दूसरी ओर एक गांव के अज्ञात व्यक्ति से आधे-आधे पैसे मिलाकर 15,600 में यह गांजा खरीदा है। जिसे काशीपुर ले जाकर महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना है।

सूचना पर सल्ट के तहसीलदार और मजिस्ट्रेट आबिद अली तुरंत मौके पर पहुंचे। कट्टे से 10.985 किलोग्राम गांजा मिला। मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed