{"_id":"5fc238db8ebc3e9b8e6935c3","slug":"bike-rider-seriously-injured-almora-news-hld4054497138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मनिआगर के पास एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया लेकिन हालत ठीक नहीं होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार शाम भैंसियाछाना ब्लॉक के दिगोली निवासी सूरज कुमार (23) पुत्र चंदन राम अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक में गांव से पनुवानौला एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। मनिआगर के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक सूरज गंभीर रूप से घायल गया।
देर रात वाहन का इंतजाम करने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. मनीष ने बताया कि युवक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है, हड्डी बुरी तरह टूटी है। काफी रक्त स्राव भी हुआ है। उधर बागेश्वर जिले के कांडा में बरात के दौरान हुई वाहन दुर्घटना के घायल कांडा निवासी भगवान सिंह (18) पुत्र श्याम सिंह को भी जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। उसे यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।