फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bike rally in jainti

जैंती में बाइक रैली निकाल कर जय श्री राम के जयकारे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bike rally in jainti
अल्मोड़ा के जैंती में बाइक रैली निकालते राम भक्त। - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए तहसील क्षेत्र में निधि समर्पण अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को राम भक्तों ने जैंती बाजार में बाइक रैली निकाल कर 42 हजार की धनराशि एकत्र की। रैली में शामिल राम भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। राम भक्तों ने अधिक से अधिक लोगों से समर्पण निधि देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर जैंती से शुरू हुई बाइक रैली चौखुरी, सुनाड़ी, भनलेख, जैंती आदि बाजारों से होते हुए पुन: शिशु मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर हुई सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह कैलाश कपिल ने स्वयं सेवकों से गांव-गांव, घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई सालों के इंतजार के बाद अब राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है, इसमें जन-जन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चंदा लेने का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को लगे की मंदिर निर्माण में उसका भी योगदान रहा है। पहले दिन रैली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, दीवान सिंह बोरा, ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, हेम सनवाल, हयात सिंह धौनी, बची सिंह बिष्ट, लक्ष्मण पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। स्थानीय स्वयं सेवक पान सिंह ने माघ की खिचडी का भंडारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed