फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Biio procession took office lockout

बीईओ दफ्तर में तालाबंदी कर निकाला जुलूस

Thu, 12 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Biio procession took office lockout

राजकीय इंटर कालेज गणानाथ से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सोमेश्वर स्थानांतरित करने के विरोध में क्षेत्र के अनेक संगठनों ने बसौली में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बीईओ कार्यालय में तालाबंदी जारी रखी, जिससे कामकाज बाधित रहा।

विज्ञापन


बीईओ कार्यालय गणानाथ में बनाए रखने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन, वन पंचायत सरपंच संगठन, उत्तराखंड संसाधन पंचायत, मल्ला स्यूनरा विकास मंच और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को बसौली में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा ताकुला का खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शुरू से ही राजकीय इंटर कालेज गणानाथ में संचालित किया जा रहा है, लेकिन पिछले साल से इस कार्यालय को यहां से हटाकर सोमेश्वर ले जाने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मुख्य शिक्षाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि बीईओ कार्यालय यहां से नहीं हटाया जाएगा और बीईओ सप्ताह में तीन दिन गणानाथ में बैठेंगे लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस कार्यालय को यहां से सोमेश्वर स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्यालय को किसी भी दशा में यहां से नहीं हटने दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने निर्णय नहीं बदला तो क्षेत्र के प्रतिनिधि जोरदार आंदोलन शुरू कर देंगे। सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी और संचालन सचिव मदन बिष्ट ने किया। जुलूस प्रदर्शन और सभा में वन पंचायत सरपंच संगठन ताकुला के अध्यक्ष सतीश पांडे, मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड संसाधन पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक भाकुनी, बिशन राम, राजेंद्री देवी, राधा देवी, पुष्पा लोहनी, दिनेश लोहनी, उदेराम, रघुवर जोशी, अशोक भोज, विपिन लोहनी, कमला देवी आदि ने हिस्सा लिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed