{"_id":"7be4949a59fdac9634d0696a3cdcbb2e","slug":"biio-office-will-not-take-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहीं ले जाने देंगे बीईओ आफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं ले जाने देंगे बीईओ आफिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीआईसी गणानाथ से खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय को सोमेश्वर स्थानांतरित करने के प्रयास से नाराज ताकुला के लोगों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन देकर बीईओ कार्यालय गणानाथ से नहीं हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी ताकुला का कार्यालय जीआईसी गणानाथ में चल रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यालय को गणानाथ से सोमेश्वर स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्रीय जनता में जबरदस्त आक्रोश है। कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य सामग्री सोमेश्वर शिफ्ट कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि ताकुला दो घाटियों में विभाजित है। एक घाटी से दूसरे घाटी में जाने के लिए जिला मुख्यालय से होकर 75 किमी की यात्रा तय करनी पड़ती है। यदि खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सोमेश्वर बनता है तो ताकुला क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय स्थानांतरित नहीं करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने और नारेबाजी करने वालों में मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी, मदन सिंह, ईश्वर जोशी, सतीश पांडे, व्यापार मंडल बसौली के अध्यक्ष दीपक भाकुनी, विशन राम, पदन सिंह, दीवान राम, राजेंद्र प्रसाद, रघुवर जोशी, अशोक भोज, दीपा देवी, राधा देवी, विपिन लोहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
-अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते ताकुला के ग्रामीण।