फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Big drug smuggling hubs with names like Beedi, Bhaijaan, Lambu, Chhotu...

Almora News: बीड़ी, भाईजान, लंबू, छोटू...जैसे नाम वाले नशा तस्करी के बड़े हब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Big drug smuggling hubs with names like Beedi, Bhaijaan, Lambu, Chhotu...
अल्मोड़ा। कुमाऊं के जिलों में चरस, स्मैक और नशे के इंजेक्शन का काला कारोबार जोर पकड़ रहा है। नैनीताल से लेकर अल्मोड़ा तक हर माह पुलिस लाखों रुपये की स्मैक और चरस तो पकड़ रही है लेकिन इस खेप को कैरियर के जरिये खपाने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीड़ी, भाईजान, लंबू, छोटू जैसे नाम के जरिये वे नशे के कारोबार की जड़ें कुमाऊं में मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में जहां स्मैक के साथ चरस और नशे के इंजेक्शन की सबसे ज्यादा खेप पहुंच रही है। यही स्थित अल्मोड़ा की भी है। नशा का काला कारोबार करने वाले कैरियर के जरिये बरेली के बहेड़ी आदि जगहों से चरस व स्मैक हल्द्वानी पहुंचा रहे हैं जबकि कुमाऊं के प्रमुख जिले अल्मोड़ा में भी आए दिन चरस व स्मैक की बरामदगी जारी है। पुलिस भी लाखाें रुपये के नशीले सामान बरामद तो कर रही है लेकिन इसकी पूरी चेन नहीं तोड़ पा रही है। बीते दिनों कुमाऊं के जिलों में पकड़े गए कैरियरों ने पुलिस की पूछताछ में कुछ ऐसे नाम लिए जिन्हें ढूंढ पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। कोई बीड़ी से नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहा है तो कोई भाईजान से चरस। ये नाम ऐसे हैं जिन तक केवल कैरियर ही पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी के युवक से मिली थी स्मैक
10 माह पहले अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा के रहने वाले रेहान को पकड़ा। उसके पास से चरस की खेप मिली। वह इसे अल्मोड़ा से लेकर हल्द्वानी खपाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिन पहले पकड़ी थी 21 ग्राम स्मैक
अल्मोड़ा पुलिस ने 19 जनवरी को 21.49 ग्राम स्मैक के साथ दीपक मेहता उर्फ झनका और हर्षित भंडारी उर्फ हन्नी को दबोचा था। दोनों के पास से मिली स्मैक की कीमत पुलिस ने छह लाख रुपये से ज्यादा बताई थी। दोनों यह खेप किसके पास से लेकर आए इसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
------------
कोट...
कुमाऊं में नशे के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। कुमाऊं रेंज की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने हाल के दिनों में अच्छी बरामदगी भी की है। सभी छह जनपदों के कप्तानों को भी निर्देश हैं कि वह नशे के काले कारोबार की चेन को तोड़े। -रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं


एक साल में 95 तस्कर पहुंचे जेल, सवा तीन करोड़ की स्मैक, चरस, अफीम बरामद

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पिछले एक साल में गांजा, अफीम, स्मैक, चरस की तस्करी करने वाले 95 को जेल भेजा गया। इनके कब्जे से तकरीबन 3.26 करोड़ की कीमत के नशीले पदार्थ बरामद हुए। कुल 62 प्राथमिकी भी दर्ज हुई।
पिछले एक साल में पकड़े गए नशीले पदार्थों की बरामदगी का ब्योरा



नशीले पदार्थ बरामदगी

चरस 14.757 किलो


स्मैक 248.53 ग्राम
गांजा 881.306 किलो


अफीम 1.14 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed