{"_id":"64552da146f9abaab20b77db","slug":"bhumafiya-bhagao-rally-in-almora-almora-news-c-8-1-131883-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 13 को निकलेगी भू माफिया भगाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 13 को निकलेगी भू माफिया भगाओ रैली
Fri, 05 May 2023 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 05 May 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई संगोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में भू माफिया भगाओ पहाड़ बचाओ/उत्तराखंड बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ 13 मई को सुबह 11 बजे से गांधी पार्क में होगा। इसके लिए शुक्रवार को एक होटल सभागार में हुई संगोष्ठी में उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की सुनियोजित रूप से हो रही लूट, कब्जों के खिलाफ जनता से आगे आने की अपील की गई। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सरकारों के संरक्षण में हो रहे इन कब्जों के खिलाफ सभी उत्तराखंडी शक्तियों से अपनी पहचान के साथ शामिल होने की अपील की।
वक्ताओं ने नगर के पास फलसीमा, चितई, नैनीसार, डांडा कांडा में प्लीजेंट वैली फाउंडेशन के आपराधिक कारनामों को लेकर आक्रोश जताया। आरोप लगाया गया कि चुनाव से पहले राज्य में सशक्त भू कानून की बात करने वाली सरकार और राजनीतिक दल राज्य के जीवन-मरण के इस सवाल पर खामोश है।
उन्होंने यहां के मूल निवासियों के हकों की सुरक्षा के लिए कृषि भूमि खरीद कानून को सख्त बनाने, पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि बंदोबस्त, चकबंदी करने, बेनाप भूमि गांव, समाज को सौंपने, आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने, वन पंचायतों को अधिकार संपन्न, वनाधिकार कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की। संगोष्ठी में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, भुवन पाठक, सालम समिति के राजेंद्र रावत, भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा के विनोद बिष्ट, किशन सिंह, मदन मोहन बिष्ट, प्रकाश चंद्र, गिरीश पांडे, भास्कर भौर्याल आदि मौजूद थे।