{"_id":"60a69a298ebc3ef5684dfd9b","slug":"bheemal-tree-falls-on-electric-line-almora-news-hld424976238","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ साल पुराना भीमल का पेड़ उखड़ कर बिजली लाइन पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ साल पुराना भीमल का पेड़ उखड़ कर बिजली लाइन पर गिरा
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकास खंड के जूनियाखेत मसमोली में भीमल का 100 साल पुराना एक पेड़ उखड़कर बिजली लाइन के ऊपर जा गिरा। इससे बिजली का खंभा भी उखड़ गया और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
संयोग रहा कि बारिश होने के दौरान लोगों की आवाजाही कम रही। इस कारण बड़ा हादसा बच गया। अन्य स्थानों पर कई बिजली के पोल झुके हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइन ठीक करने की मांग की है।
बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जमीन में काफी नमी है। बृहस्पतिवार दोपहर जूनियाखेत में करीब 100 साल पुराना भीमल का पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के खंभे पर जा गिरा।
विज्ञापन
भीमल का पेड़ गिरते ही बिजली का खंभा टूट गया। इससे बिजली के तार टूट कर जमीन में लटक गए। संयोग रहा कि बारिश होने के कारण इस दौरान लोगों की आवाजाही कम रही। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
इधर सामाजिक कार्यकर्ता भवान सिंह ने बताया यदि घटना बारिश थमने के बाद हुई होती तो बिजली लाइन से बड़ी जनहानि हो सकती थी। भीमल का पेड़ करीब एक सौ साल पुराना बताया जा रहा है। इधर ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को जल्द ठीक कराने की मांग की है।