फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bharti exam in almora and bageshwar

Almora News: अल्मोड़ा में 4,753 ने दी भर्ती परीक्षा

Sun, 26 Nov 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bharti exam in almora and bageshwar
अल्मोड़ा  में  हुई अधिशासी अधिकारी, कर और राजस्व निरीक्षक की परीक्षा देकर कक्ष से बाहर आते अभ्य
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में अधिशासी अधिकारी, कर और राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। जिले में पंजीकृत 7,104 अभ्यर्थियों में से 4,753 ने परीक्षा दी जबकि 2,351 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीईओ अंबा दत्त बलोदी ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर एक से चार बजे तक परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली में कुल 3,552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,379 ने परीक्षा दी जबकि 1,173 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 3,552 अभ्यर्थियों में से 2,374 ने परीक्षा दी जबकि 1,178 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




बागेश्वर में 931 अभ्यर्थियों ने छोड़ी भर्ती परीक्षा

बागेश्वर। जिला मुख्यालय के चार केंद्रों में रविवार को यूकेपीएससी की अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण रही। जिला मुख्यालय के विक्टर मोहन जोशी जीआईसी, विवेकानंद इंटर काॅलेज मंडलसेरा, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी बागेश्वर में दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि चारों केंद्रों में कुल 1,454 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहले पाली में 464 और दूसरी पाली में 467 अभ्यर्थियों समेत कुल 931 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस कारण 523 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed