{"_id":"5f3bd50f8ebc3e3ca74d2dae","slug":"bhaluda-maat-matena-bintola-villages-will-be-connected-by-road-chauhan-almora-news-hld393709954","type":"story","status":"publish","title_hn":"भल्यूड़ा, माट, मटेना, बिंतोला गांव एक साल के भीतर सड़क से जुड़ेंगे: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भल्यूड़ा, माट, मटेना, बिंतोला गांव एक साल के भीतर सड़क से जुड़ेंगे: चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत माट और मटेना का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भल्यूड़ा, माट, मटेना, बिंतोला आदि गांवों को एक साल के भीतर सड़क से जोड़ दिया जाएगा।
ग्राम प्रधान ममता मेहरा और श्रीमती गुड्डी देवी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष गांव में व्याप्त समस्याओं को रखा और समाधान की मांग उठाई। चौहान ने कहा कि विधायक निधि के अलावा संबंधित विभागों से समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने मनरेगा समेत विकासखंड के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, कसार देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन सिंह मेहरा, पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह, माधव सिंह बिष्ट, पान सिंह, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख चंदन लाल, कमलेश नेगी, जगदीश सिंह बिष्ट, गंगा सिंह, रोहित सिंह, हर सिंह, मनोज सिंह, सुंदर मेहरा, मोहन सिंह, भुवन सिंह आदि मौजूद थे।