{"_id":"58baf4d24f1c1b507f830afd","slug":"bhagirathi-valley-hygiene-campaign-will-debut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नाले की स्वच्छता अभियान का आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नाले की स्वच्छता अभियान का आज होगा आगाज
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘पवित्र बागेश्वर अभियान’ के तहत पांच मार्च की सुबह छह बजे भागीरथी नाले में स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश होगा। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल करेंगे। सीडीओ एसएसएस पांगती ने खंड, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में हर हाल में शिरकत करने के निर्देश दिए हैैं। नगर पालिका के पर्यावरण मित्र भी अभियान में शामिल होंगे।
भागीरथी नाले को स्वच्छ किए बगार सरयू का जल निर्मल रखना संभव नहीं है। नाले को साफ रखने के लिए अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाया है। जिसमें अब नगर क्षेत्र के जागरूक लोगों के अलावा प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से जुड़ गया है। गत बृहस्पतिवार शाम जागरूक लोगों ने बैठक करके भागीरथी नाले की सफाई के अभियान की शुरुआत करने पर आम राय बनाई। जिलाधिकारी कार्यालय ने अब स्वच्छता अभियान को पवित्र बागेश्वर अभियान से जोड़ दिया है।
इसके तहत सीडीओ पांगती द्वारा जारी पत्र में जिले के खंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को भागीरथी नाले की सफाई में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा गया है। उधर नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान में पालिका के दैनिक भोगी पर्यावरण मित्र भी शामिल होंगे। अभियान में नगर के जागरूक लोग बढ़चढ़कर शामिल होने का एलान पहले ही कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर समेत गांव के हर हिस्से को साफ सुथरा होना जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। स्वच्छता अभियान गांव से लेकर शहर तक समय-समय पर चलने चाहिए।