{"_id":"c0e6ec4f82433c7098dc65630831db21","slug":"began-a-campaign-to-catch-stray-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पालिका परिषद, व्यापार मंडल और पुलिस का नगर से आवारा जानवरों को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को एक दर्जन आवारा सांड़ और गायों को पकड़कर ट्रकों के जरिए बाजपुर स्थित गौ सदन भेजा गया।
विज्ञापन
पालिका कर्मियों ने मालरोड पर आवारा घूम रहे कुछ आवारा गायों और सांड़ों को हांककर लक्ष्मेश्वर पहुंचाया। यहां पशु चिकित्सक ने पकड़े गए गौ-वंशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
उसके बाद दो ट्रकों में 12 मवेशियों को बाजपुर स्थित गौ-सदन भेज दिया। गौ सदन भेजे आवारा पशुओं में तीन बैल (सांड़) और नौ गाय हैं।
अभियान में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महासचिव मनोज सिंह पंवार, उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, सभासद हेम तिवारी, टीएसआई जीएस हरड़िया, दुर्गा पुरी, बसंत पांडे, रूप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि नगर में घूम रहे अन्य मवेशियों को भी पकड़कर गौ सदन भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही आवारा कुत्तों का बंधियाकरण अभियान भी शुरू होगा।